गांव बख्तगढ़ में होगा विरासती समारोह
बरनाला| सेवासिंह कृपान बहादर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की बैठक रैस्ट हाऊस में संस्था के सरप्रस्त तरनजीत दुगल और प्रधान जगसीर सिंह सीरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तरनजीत दुगल ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से पांचवा विरासती समारोह गांव बख्तगढ में करवाने का फैसला लिया गया है। जिसमें पांच शख्सियतों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में चेयरमैन किरनजीत सिंह, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, जज सिंह, सुखवीर सिंह, हरचरन चन्ना, जगसीर सिंह छीनीवाल, रिशी गोयल, भीमसेन, जसविंदर सिंह आदि सदस्य मौजूद थे।