अस्पताल के पार्क में रखे खोखे के खिलाफ भड़के मुलाजिम, की नारेबाजी
सिविलअस्पताल के पार्क में रखे खोखे के खिलाफ मुलाजिमों ने धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया और खोखे को उठाने की मांग की। संबोधित करते हुए दि क्लास फॉर यूनियन के प्रधान रमेश हमदर्द, गगन कुमार और सन्नी कुमार ने बताया कि अस्पताल के पार्क में सेहत अधिकारियों द्वारा व्यापारिक फायदे के खोखा रखवा दिया है जोकि सरासर गलत है। पार्क में लोग सुबह शाम सैर करने पहुंचते हैं और आराम करते हैं। ऐसे में पार्क में गंदगी फैली रहेगी और लोगों को परेशानी आएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खोखा उठाया गया तो तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर राकेश कुमार, अजय कुमार, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन डा. कौशल सिंह सैणी ने कहा कि मामला उनके नोटिस में चुका है। जल्द ही खोखा उठा दिया जाएगा।
अस्पताल के पार्क में रखे गए खोखे के सामने नारेबाजी करते मुलाजिम।