प्रो. मनीषा को दी विदाई पार्टी
एलबीएसकॉलेज मे प्रो. मनीषा का सेवाकाल पूरा होने पर उन्हें विदायगी पार्टी दी गई। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ नीलम शर्मा की अगुवाई में कॉलेज की सभी टीचर्स ने उन्हें सम्मान सहित विदाई दी।
इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रिंसीपल ने कहा कि प्रो मनीषा एक मेहनती, ईमानदार कर्मठ इंसान है। उन्होंने लगातार 25 साल कॉलेज में बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दी है। उनका रिजल्ट हर साल 100 प्रतिशत रहा। उनके पढ़ाई हुई छात्राएं आज कई विभागों में उच्चें पदों पर है। अपनी अच्छी सेवाओं के कारण वह दो वार राज्यपाल द्वारा सम्मानित की जा चुकी है। कॉलेज में पढ़ने वाली गरीब छात्राओं की मद्द के लिए वह हमेशा आगे रही है। कॉलेज के समूह स्टॉफ ने भावुकता भरे माहौल में उन्हें विदाई दी।
एलबीएस कॉलेज की प्रिंसिपल स्टॉफ प्रो. मनीषा को विदायगी देते हुए।