स्टूडेंट्स बोले- चाइना डोर से कभी भी नहीं उड़ाएंगे पतंग
बरनाला|वाईएस स्कूलबरनाला/हंडियाया में वीरवार को बसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह की सभा में छात्रों ने पीआरओं पुष्पा मित्तल जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में चली रे पतंग देखों चली रे गीत से समारोह का आगाज किया। इस अवसर पर बच्चों ने चाइनीज डोर से पतंग उडाने का संकल्प लिया। बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी पतंगे तैयार की और कविताएं भी लिखी। स्कूल के डायरेक्टर वरूण भारती ने बच्चों को बसंत पंचमी के त्यौहार की महत्ता बारें जानकारी दी। स्कूल की प्रिसिंपल कुसुम शर्मा, मधु जेठी ने बच्चों को चाइनीज डोर के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।