पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दो दिन में आप ने जोड़े हजारों लोग : विजय चौहान

पहले दो दिन में आप ने जोड़े हजारों लोग : विजय चौहान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले दो दिन में आप ने जोड़े हजारों लोग : विजय चौहान

भास्कर संवाददाता | बरनाला

आमआदमी पार्टी की आेर से चलाई जा रही परिवार जोड़ो मुहिम के तहत आप के वर्करो ने पहले दिन एक हजार परिवारो तक अपनी पहुंच बनाई है। गांव हरीगड़ में हुई बैठक को संबोधित करते हुए आप कार्यकर्ता विजय चौहान ने कहा कि गांवो में आप पार्टी मजबूती से उभर रही है।

पार्टी हर घर तक अपनी पहुंच बना रही है। उन्होंने अारोप लगाया है कि अकाली दल के दस साल के शासन में प्रदेश का प्रत्येक वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अन्य दलों की तरह दूसरे लोगों की बुराई करके अपना वजूद स्थापित नहीं करना चाहती। बल्कि हम लोगों से तालमेल बिठा कर अपनी योजना लोगों तक पहुंचा कर काम करना चाहते हैं। इस मौके पर सर्कल के मीडिया इंचार्ज जगसीर सिंह संधू ने कहा कि हल्का बरनाला के पचास हजार परिवारो तक आम आदमी पार्टी पहुंचे करेगी।

खबरें और भी हैं...