- Hindi News
- 25 लाख की स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा शहर
25 लाख की स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे में डूबा शहर
भास्कर न्यूज | भदौड़(बरनाला)
भदौड़में एक महीने से रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम 7 बजे के बाद जैसे ही सूरज ढलना शुरू हो जाता है वैसे-वैसे शहर अंधेरे में डूबने लगता है। जिससे देर रात के बाद शहर में डकैती, चोरियां अन्य वारदातों का खतरा भी बढ़ गया है। बता दें कि नगर काउंसिल भदौड़ की तरफ से 25 लाख रुपये की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन एक महीने से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शहरवासी विजय कुमार, दीपक बजाज, डा.गुरजीत सिंह, सुरिंदरपाल, दीनदयाल, डा.हरदीप सिंह हैप्पी, तेजवीर शर्मा, प्रदीप रिंका, राजेश शैली, संजय कुमार, लाला देसराज, रामलाल, अशोक कुमार, लवल कुमार, हरदीप गोला, दीपक मित्तल, चंद्रशेखर, लक्ष्मीचंद ने प्रशासन से स्ट्रीट लाइटें चलाने की मांग की। नगर काउंसिल भदौड़ के ईओ भूषण अग्रवाल ने कहा कि मुझे मीडिया के द्वारा ही पता चला है कि रात के समय स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं। वह आज से ही स्ट्रीट लाइटें चालू करवा रहे हैं।(राकेश गर्ग)
भदौड़ में रात के समय स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से अंधेरे में डूबा शहर।