परवीन सिंगला वूमेन सैल के बने सदस्य
बरनाला | पंजाबप्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के जिला प्रधान परवीन सिंगला को एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने समाजसेवा प्रति दिए जा रहे योगदान के बदले वूमेन सेल का सदस्य नियुक्त किया है। परवीन सिंगला ने कहा कि वह जरूरतमंद, गरीब लोगों को इंसाफ दिलाएंगे और अपनी ड्यूटी पुरी तनदेही से निभाएंगे। बरनाला स्पोर्टस क्लब के प्रधान रामपाल सिंगला, यूथ खत्री सभा के जिला प्रधान वरूण बत्ता, वेदप्रकाश, सुरेश डिंपल उप्पली, वरूण गोयल, गोपाल मित्तल पाली, उमेश सोहल, रवि शर्मा, सेवक भम्म, हरमेश मित्तल हन्नी इत्यादि ने भी बधाई दी।