- Hindi News
- National
- ड्यूटी पर जा रहा बैंक का सिक्योरिटी गार्ड का डोर से मुंह कटा, 15 टांके लगे
ड्यूटी पर जा रहा बैंक का सिक्योरिटी गार्ड का डोर से मुंह कटा, 15 टांके लगे
पुलिस ने दुकानों पर रेड कर 5 रील चाइनीज डोर बरामद की
यहां 5 मामलोें में लोगांे को आईं गंभीर चोंटें, िकसी के हाथ पर तो िकसी का चेहरा बिगड़ा
वृद्धा को लगे 25 टांके
चाइनीज डोर से 6 लोग जख्मी
डीसीके आदेशों के बावजूद आज बसंत पंचमी पर शहर में खूब चाइनीज डोर बिकी और लोगों ने चाइनीज डोर से पतंगबाजी की। सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहे बैंक का सिक्योरिटी गार्ड चाइनीज डोर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (मेन ब्रांच) का सिक्योरिटी गार्ड गुरमेल सिंह निवासी ढिलवां बाइक पर सवार होकर सुबह बैंक में ड्यूटी पर जा रहा था तो एसडी कालेज वाले रेलवे ओवरब्रिज पर चाइनीज डोर की चपेट में गया और उसका कट गया।
लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसके मुंह पर 15 टांके लगे हैं। बताते चलें कि आज बसंत पंचमी पर डीसी के आदेश भी सरेआम हवा में उड़े। जहां दुकानदारों ने चोरी-छिपे चाइनीज डोर को धड़ल्ले से बेचा वहीं लोगों ने भी किसी की जान की परवाह किए बगैर चाइनीज डोर से पतंगबाजी की। इसके अलावा कई पक्षी भी डोर की चपेट में आकर घायल हो गए।
ये महिला भी डोर में फंसी
चाइनीज डोर में फंसी स्कूटी सवार महिला।
तपा में घायल हुई बुजुर्ग महिला उसके परिजन को जानकारी देते हुए।
तपा| बलवीरकौर प|ी पूर्ण सिंह निवासी आजाद नगर तपा जोकि दोपहर समय पर किसी के भोग पर पैदल जा रही थी परन्तु अचानक गोशाला रोड पर वह चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गई बुजुर्ग महिला के 30 टांके लगे हैं।
बरनाला| यहांके निवासी सद्दाम एसडी कालेज के पास चाइना डोर की चपेट में गया। उसके गले में करीब 15 टांके लगे। इसी तरह दलजीत सिंह धनौला रोड पर बाइक पर जा रहा था तो चाइना डोर की चपेट में आने से उसकी बाजू में चोट लग गई।
पक्षी भी आए डोर की चपेट में
घायल हुआ सिक्योरिटी गार्ड गुरमेल सिंह।