- Hindi News
- National
- वेलेंटाइन डे के नाम पर अश्लीलता रोके पुलिस, नहीं तो हम रोकेंगे : बजरंग दल
वेलेंटाइन-डे के नाम पर अश्लीलता रोके पुलिस, नहीं तो हम रोकेंगे : बजरंग दल
वेलेंटाइन-डेके नाम पर युवा पीढ़ी में फैल रही अश्लीलता को पुलिस रोके। अगर पुलिस ये काम नहीं कर सकती तो हम इसे रोकेंगे। ये बात एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण को वैलेंटाइन-डे के विरोध में मांग पत्र देने के बाद बजरंग दल जिला बरनाला के संयोजक नीलमणि समाधिया ने कही।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत हमारी युवा पीढ़ी को अश्लील बनाया जा रहा है। साजिश के तहत प्यार का अर्थ सिर्फ अश्लीलता दिखाया जाता है। इस तरह के चक्कर में फंस कर हमारी युवा पीढ़ी अपने लक्ष्य से भटक जाती है, जिससे उनका जीवन अंधेरे में चला जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने 14 फरवरी को होटलों, रेस्टाेरेंटों आदि में रेड कि तो बजरंग दल इस काम को अंजाम देगा। देश की सभ्यता युवा पीढ़ी को बचाने के लिए बजरंग दल सख्ती से पेश आएगा।
इस मौके पर प्रदीप कुमार, रशपिंदर सिंह, सोनी गोयल, संजय वालिया, हनी, अरविंदर मिश्रा, मनदीप कुमार, कुलदीप कुमार, राकेश रिषी, रवि सेन, रवि कुमार, अक्षय, रोहित कुमार, अंकित गर्ग और गौरव आदि हाजिर थे।
वेलेंटाइन-डे के विरोध में एसएसपी को मांग पत्र देते बजरंग दल के सदस्य।