16 साल के बाद काबू भगोड़ा आढ़ती रिमांड पर
बरनाला | भोलेभाले लोगों से लाखों रुपए लेकर फरार हुए आढ़तिये को बरनाला पुलिस ने 16 साल बाद गिरफ्तार कर शुक्रवार को बरनाला अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आढ़ती रब्बी राम जोकि 1999 से शुभ लाभ ट्रेडिंग कंपनी चला लोगों को जाल में फंसा लाखों रुपए एकत्रित कर फरार हो गया था। पिछले 16 साल से वह भगौड़ा करार दिया हुआ था। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने सूचना पर नानकसर रोड से आढ़ती को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद न्यायाधीश राजीव कुमार चीमां की अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।