सांसद मान आज करेंगे बरनाला के कई गांवों में जनसभाएं
भगवंत बोले-आप को मिलेे समर्थन से विरोधी घबराए
सांसदभगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 2017 में आप की सरकार बनेगी। पार्टी को लोगों के मिल रहे भरपूर समर्थन के चलते विरोधी पार्टियां बुरी तरह से घबराई हुई हैं। उन्होंने गांव बेलेवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। वहीं, निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे देर से पहुंचने पर सांसद भगवंत मान को गांववासियों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।
मान ने कहा कि जहां राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, वहीं सत्ताधारी पार्टी की शह पर नशे के कारोबारी दोनों हाथों से राज्य की जवानी को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी का नाम लिए बिना नशों के कारोबारियोंं को शह देने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि अाप के परिवार जोड़ो मुहिम को भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने 2017 में आप को समर्थन देने का पूरा मन बना लिया है। लोगों को सत्ताधारी दल से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने गांव के क्लब सदस्यों की मांगों को अपने एमपी फंड के माध्यम से पूरा करवाने का भरोसा भी दिलाया।
इस मौके पर जसवीर सिंह जस्सी सेखों, राजवंत सिंह घुल्ली, पुन्नू कातरों, हरदेव सिंह बेलेवाल, काला बेलेवाल, सुखपाल सिंह सुक्खा क्लब प्रधान तथा मुहम्मद जमीर उर रहमान आदि भी मौजूद थे। (राजेश टोनी)
सांसद भगवंत मान गांव बेलेवाल में गांव वासियों को संबोधित करते हुए।