बरनाला| कचहरीचौक के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। बाबू राम ने बताया कि वह साइकिल पर सवार हो कचहरी चौक से गुजर रहा था कि कोर्ट कांप्लेक्स के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।