पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ पर चढ़े प्रवासी युवक ने 4 घंटे मचाया उत्पात

पेड़ पर चढ़े प्रवासी युवक ने 4 घंटे मचाया उत्पात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारदोपहर करीब एक बजे रेलवे स्टेशन बरनाला के अंदर 30 फीट ऊंचे वृक्ष पर एक प्रवासी युवक चढ़ गया, जो आते-जाते लोगों पर पथराव करने लगा। 4 घंटे तक उसने वृक्ष के ऊपर चढ़कर उत्पात मचाया। देखते ही देखते भीड़ मौके पर जमा हो गई और रेलवे पुलिस भी पहुंच गई।

युवक को नीचे उतारने की बजाए पुलिस चौकी इंचार्ज सहित सभी पुलिस मुलाजिम मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। 4 घंटे के बाद शाम 6 बजे लोगों ने सीढ़ी की सहायता से किसी तरह से युवक को नीचे उतारा फिर रेलवे पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई। रेलवे मुलाजिम सुभाष कुमार सीढ़ी लगाकर जब युवक को उतारने के लिए चढ़ा तो उस पर पत्थर फेंक दिया और पत्थर सीधे उसके सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मानसिक तौर पर परेशान है युवक

रेलवेपुलिस (जीआरपी) के इंचार्ज कुलदीप चंद ने बताया कि प्रवासी युवक बिहार का रहने वाला है जोकि अपना नाम अशोक कुमार बता रहा है। वह मानसिक तौर पर परेशान है। अभी वह घबराया हुआ है। वृक्ष पर क्यों और कैसे चढ़ा इसकी जांच कर रहे हैं।

पेड़ पर चढ़े प्रवासी युवक को नीचे उतारने की कोशिश करते लोग।

खबरें और भी हैं...