पीआरटीसी और कालेज बस में टक्कर, यात्रियों को मामूली चोटें
बुधवारको घने कोहरे से बरनाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बडबर के पास पीआरटीसी और भाई गुरदास इंजीनियर कालेज संगरूर की बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई सवारियों को मामूली चोटें लगी। पीआरटीसी की चंडीगढ़ डिपो की बस के चालक सुखविंदर सिंह और कंडक्टर हरिंदर कपूर ने बताया कि वह सुबह चंडीगढ़ से बठिंडा जा रहे थे कि गांव बडबर के पास सामने से भाई गुरदास कालेज की बस का चालक ओवरटेक करता रहा था और उसने बस को टक्कर मार दी। बस के अंदर सवार सवारियों को कुछ मामूली चोटें भी लगी। थाना धनौला की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कालेज की बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। थानेदार दिलबाग सिंह ने बताया कि हादसा कालेज बस के ड्राइवर करमजीत सिंह की कोताही के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। (सागर)
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दोनों बसें।