पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेगुलर होने के लिए सड़कों पर उतरे कंप्यूटर टीचर्स, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

रेगुलर होने के लिए सड़कों पर उतरे कंप्यूटर टीचर्स, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर बुधवार को कंप्यूटर अध्यापक शहर की सड़कों पर उतर आए। जिले भर से कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के बैनर तेल बड़ी संख्या में जुटे अध्यापकों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपनी आवाज को बुलंद किया। इस दौरान सदस्यों ने शहर में रोष मार्च कर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अध्यापकों में कंप्यूटर साइंस विषय के पीरियड घटाने, रेगुलर अध्यापकों वाली सुविधाएं लाभ लागू करने, स्कूलों में कंप्यूटर लैबस के लिए नया हार्डवेयर उपलब्ध करवाने के कारण पंजाब भर के कंप्यूटर अध्यापकों में रोष है। चेतावनी दी गई कि उनकी मांगों को कबूल किया गया तो 21 फरवरी को मोहाली में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी। यूनियन नेताओं ने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों के रेगुलर होने के बावजूद भी उन्हें रेगुलर कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे कि 4 वर्षीय एसीपी, सीपीएफ, सीएसआर, विभागीय तरक्की अन्य भत्तों से वंचित रखा गया है जोकि रेगुलर किए जाने की नीति नोटिफिकेशनों की घोर उल्लंघना है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैबस की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है, जिस कारण कंप्यूटर साइंस विषय के प्रैक्टिकल करवाने में दिक्कतें रही हैं।

इस मौके पर नरदीप शर्मा, वरिंदर हंस, जसविंदर कुमार, विकास जिंदल, सुखविंदर सिंह, रिश्व गोयल, यादविंदर सिंह, राजिंदर कुमार, टिमिश बत्ता, प्रदीप भूलण, भवदीप सिंह, अशोक कुमार, संदीप शेरपुर, अवतार मीरहेड़ी, दविंदर सिंह, परविंदर सिंह, परमिंदर ढींढसा, जगतार सिंह, कुलविंदर चोटीयां, गुरिंदर सिंह, संजीव शाहपुर, अशरफ मुहम्मद, विपन चावला, हरप्रीत सिंह, किरनपाल सिंह, गुरमुख सिंह, प्रवीण कुमार, संजीव शर्मा और अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।

यह उठाई मांगें

मांगकी गई कि समूह कंप्यूटर अध्यापकों को पिकटस सोसायटी से तबदील करके मौजूदा ग्रेड देकर शिक्षा विभाग में शिफ्ट किया जाए, 700 कंप्यूटर अध्यापकों को रेगुलर सेवाओं के ऑर्डर जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगों को पूरा किया गया तो 21 फरवरी को मोहाली में राज्य स्तरीय रैली की जाएगी।

मांगों संबंधी एडीसी अमनदीप बांसल को ज्ञापन सौंपते अध्यापक।

बरनाला|मांगों कोलेकर कंप्यूटर अध्यापकों ने बुधवार को डीसी दफ्तर के सामने धरना लगा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने मांगों संबंधी एडीसी अमनदीप बांसल और डीईओ हरकंवलजीत कौर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान कुलविंदर सिंह और महासचिव अमनदीप गर्ग ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में तनदेही से सेवा निभा रहे कंप्यूटर अध्यापकों को सरकार की तरफ से अपने पिछले कार्यकाल दौरान वोकेशनल मास्टर के ग्रेड से पिक्टस सोसायटी में रेगुलर कर सारे लाभ लागू करने के लिए नोटिफिकेश्न और नियुक्ति पत्र जारी किए थे, लेकिन सरकार अब अपने इस फैसले को लागू करने में टालमटोल की नीति अपना रही है। इस मौके पर बलदेव सिंह, अवतार सिंह कुतबा, अवतार सिंह सिद्धू और जगदीप सिंह आदि मौजूद थे।

डीसी कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कंप्यूटर अध्यापक नारेबाजी करते हुए।

खबरें और भी हैं...