पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साबका फौजी डिपो होल्डरों ने डिप्टी सीएम को सौंपा मांगपत्र

साबका फौजी डिपो होल्डरों ने डिप्टी सीएम को सौंपा मांगपत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | साबकाफौजियों डिपो होल्डरों के मसले को हल करने के लिए साबका सैनिक विंग के प्रदेश प्रधान डिपो होल्डरों के नेता इंजीनियर गुरजिंदर सिंह सिद्धू ने प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को मांग पत्र दिया। उन्होंने बताया कि एक वफद बादल से मिला। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों को दिल्ली हरियाणा की तर्ज पर गेहूं से कमीशन दिया जाना चाहिए। जिससे उनका गुजारा चल सके। फूड सप्लाई विभाग की तरफ से प्रदेश के डिपो होल्डरों के 70 हजार करोड़ रुपए जारी नहीं किए जा रहे, जिससे डिपो होल्डरों में रोष पाया जा रहा है। साथ ही पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए। साबका फौज के परिवारों का सारा किराया माफ किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी मांगें माने जाने की अपील की।

खबरें और भी हैं...