महाशक्ति कलां मंदिर में भागवत कथा 15 से
बरनाला | समाजसेवीकेशव गर्ग उनके परिवार की तरफ से विश्व शांति कल्याण के लिए 15 फरवरी से श्री महाशक्ति कलां मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए केशव गर्ग और सुभाष गर्ग ने बताया कि 15 से 21 फरवरी तक रोजाना शाम 3 से 7 बजे तक भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री जी संगीतमय ढंग से भागवत कथा और भजनों की अमृतवर्षा कर संगत को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 15 को भागवत पूजा होगी, 16 को अवतार महिमा, 17 को ध्रुव कथा, 18 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 19 को श्रीकृष्ण लीला, 20 को रूकमणि विवाह और 21 को कथा की समाप्ति होगी।