भाकियू ने मांगों संबंधी डीसी को सौंपा ज्ञापन
बरनाला|भारतीय किसानयूनियन (एकता) उगराहां ने मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान बुक्कन सिंह सद्दोवाल और निक्का सिंह संधूकलां की अगुवाई में किसानों ने मांगों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसान-मजदूरों की मांगों को अनदेखा कर रही है, जिससे किसानों में रोष पाया जा रहा है। इस मौके पर बलौर सिंह छन्ना, चमकौर सिंह, जरनैल सिंह जवंधा पिंडी और गुरजंट सिंह संधूकलां आदि मौजूद थे।