पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले 2 आढ़तियों पर केस दर्ज

किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले 2 आढ़तियों पर केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने गांव बल्लोके में किसान को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले 2 आढ़तियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के बेटे मलकीत सिंह ने बताया कि पिता जरनैल सिंह के सिर लाखों रुपए का कर्जा था। आढ़तियों की तरफ उनका 3 लाख के करीब कर्जा था। आढ़ती प्रदीप कुमार और भोला कुमार (दोनों सगे भाई) उन्हें परेशान करते थे, जिसके कारण गत 2 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में वह घर से लापता हो गए थे। गत मंगलवार सुबह किसान हरबंस सिंह जब अपने खेतों में स्प्रे कर रहा था तो उसने खेतों में जरनैल सिंह का शव देखा और परिवार वाले पुलिस को इसकी सूचना दी।

खबरें और भी हैं...