पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस्मफिरोशी मामले में 4 काबू

जिस्मफिरोशी मामले में 4 काबू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीतीरात शहर के सेखा रोड की एक गली में लोगों ने जिस्मफिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया। लोगों का आरोप है कि यहां सरेआम ऐसा धंधा काफी समय से चल रहा है और कई बार शिकायतें देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने पहुंचकर घर से युवती दो युवकों को हिरासत में लिया और साथ ही घर की मालकिन को भी उठाकर ले गई। जब पुलिस ने बिना कार्रवाई किए सभी को छोड़ दिया तो लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बीती देर रात को सेखा रोड की गली नंबर-12 में एक घर में लोगों को जिस्मफिरोशी के धंधे का पता चला तो वहां पहुंच गए और घर में घुसकर एक कमरे में एक युवती और 2 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद एएसआई बहादर सिंह पहुंचे जिन्होंने दोनों युवकों जगदेव सिंह और जग्गी निवासी बरनाला के साथ युवती सुमन (काल्पनिक नाम) को हिरासत में ले लिया और साथ ही घर की मालकिन को भी हिरासत में लेकर चली गई। बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिए सभी लोगों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया तो भड़के मोहल्लावासियों के पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

शिकायत होने के चलते छोड़ना पड़ा

एएसआईबहादर सिंह ने कहा कि पुलिस के पास किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी जिसके चलते सभी को छोड़ना पड़ा। उन्होंने लोगों के पैसे लेकर छोड़ने के आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं, डीएसपी पलविंदर चीमां ने कहा कि मामले की जांच करवा रहे हैं।

जांच करती पुलिस।

खबरें और भी हैं...