पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे में धुत युवकों ने की ड्राइवर से मारपीट

नशे में धुत युवकों ने की ड्राइवर से मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीपगढरोड पर एक विवाह-समागम दौरान पैलेस के बाहर खडे शराब के नशे में धुत नौजवानों ने सिविल अस्पताल बरनाला में तैनात डाक्टर मनप्रीत सिंह सिद्धू की गाड़ी से तोड़फोड़ की और उसके ड्राइवर से भी मारपीट की।

डा.मनप्रीत सिंह सिद्धू अपनी गाड़ी से बरनाला की आेर जा रहे थे। तभी रास्ते में शराब के नशे में धुत कुछ नवयुवकों ने उनकी गाड़ी को रोका। ड्राईवर ने नवयुवकों को सड़क से हटाने के लिए हार्न बजाना शुरू किया। लेकिन शराब के नशे में धुत नवयुवकों ने रास्ता देने की बजाए गाड़ी की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख डा.मनप्रीत सिद्धू ने कंट्रोल रूम में फोन किया।

उसके बाद भदौड़ पुलिस थाने के थानेदार परमजीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और डा.मनप्रीत सिद्धू की गाडी को रवाना किया। हालांकि डा.सिद्धू ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखित शिकायत लिखित शिकायत भी दी है। एएसआई परमजीत सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद आरोपियों पर नियमों के तहत कार्रवाई जी जाएगी।

खबरें और भी हैं...