मांगों को लेकर निजी काॅलेजों का नॉन टीचिंग स्टॉफ आज करेगा प्रदर्शन
निजीकॉलेजो का नॉन टीचिंग स्टॉफ 11 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेगा। यूनियन के महासचिव मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी एडिड अन-एडिड कॉलेजो में काम करने वाले दफ्तर के कर्मचारी अपने कॉलेज के प्रिंसीपल के दफ्तर के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया है कि दफ्तरी कर्मचारी पिछले कई साल से प्रदेश सरकार की गलत नीतियो का शिकार है। उनका दावा है कि वह प्रदेश सरकार से मैडिकल भत्ता, मकान किराया भत्ता अन्य सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी जायज मांगो की ओर कोई ध्यान नही दिया जाता। उन्होंने मांग की है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कॉलेजो के दफ्तरी कर्मचारियो को भी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी की तर्ज पर सुविधाए दी जाए। इस मौके पर सुखमिंदर सिंह, बलवीर दास, दीपक शर्मा और बलवीर सिंह मौजूद रहे।