पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालेज में 2 दिवसीय खेल मेला शुरू

कालेज में 2 दिवसीय खेल मेला शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीकालेज में बुधवार को 2 दिवसीय 56वें वार्षिक खेल मेले की शुरूआत शिअद महासचिव एवं ट्राइडेंट के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर की।

समारोह में नगर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी, शिअद जिला वाइस प्रधान राजीव वर्मा रिंपी, जिला महासचिव एडवोकेट राजीव गुप्ता लूबी और योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू विशेष तौर पर पहुंचे। सभी अतिथियों का कालेज प्रबंधक कमेटी के महासचिव जतिंदरनाथ शर्मा, प्रधान अनीश प्रकाश और डायरेक्टर हरदयाल अत्री ने स्वागत किया। सभी पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों से शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली।

खेल मेले के पहले दिन एसडी कालेज, एसडी कालेज आफ एजुकेशन, एसडी कालेज आफ फार्मेसी, डा. रघुबीर प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक हजार के करीब स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इस अवसर राजिंदर गुप्ता ने कालेज की खेल गतिविधियों के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां भी बांधा। इस अवसर पर ट्राइडेंट के सीनियर अधिकारी रूपिंदर गुप्ता, पीआरओ प्रोफेसर शोएब जफर, नरेश सिंगला, भूषण बांसल, मोहिंदर खन्ना, पवन कुमार, अमनदीप कौर, बलविंदर कुमार, रूपिंदर सिंह और सीमा शर्मा आदि मौजूद थे।

मेले का आगाज करते राजिंदर गुप्ता।

खेल मेले में रंगारंग कार्यक्रम पेश करती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...