गुलजार इंस्टीटयूट खन्ना के टूर पर स्टूडेंट्स ने रोबोटिक्स तकनीक को जाना
बरनाला|आर्यभट्ट स्कूलके विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स की जानकारी लेने के लिए गुलजार इंस्टीटयूट खन्ना का टूर लगाया। टूर में स्कूल के अध्यापकों सहित 70 विद्यार्थी शामिल थे। स्कूल के चेयरमैन राकेश गुप्ता, प्रमोद अरोड़ा राजीव मंगला ने कहा कि बच्चों के लिए यह टूर उनके भविष्य में लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से बच्चों के हर तरह के विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के टूर का आयोजन किया जाता है।