पंजाब के यूथ कांग्रेस इंचार्ज मूंड का किया स्वागत
यूथकांग्रेस पंजाब के इंचार्ज डा. रजिंदर मूंड का शहर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस हल्का बरनाला के प्रधान सुरेश डिंपल उपप्ली और वाइस प्रधान वरूण बत्ता की अगुवाई में स्वागत किया गया और उनका सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते डा. रजिंदर मूंड ने कहा कि कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी से पहले से काफी ज्यादा मजबूत बनी है और आपसी गुटबंदियां भी दूर हो चुकी हैं। कैप्टन की तरफ से यूथ को जोडने का जो अभियान शुरू किया गया है इस अभियान से बडी तादाद में युवा वर्ग कैप्टन के साथ जूड रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों के अब गिनती के दिन रह चुके हैं। 9 सालों में अकालियों ने विकास के केवल नींव पत्थर ही रखे हैं। लोगों को लूटने और पीटने के सिवाए इन्होंने कोई काम नहीं किया है। इस मौके पर पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव गुरकीमत सिंह सिद्धू, हल्का बरनाला के प्रधान सुरेश डिंपल उप्पली, वाइस प्रधान वरूण बत्ता, महासचिव वरूण गोयल, हरमेश मित्तल हन्नी, प्रदीप गर्ग, गोपाल मित्तल पाली, उमेश सोहल, बलदेव भुच्चर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
यूथ कांग्रेस पंजाब के इंचार्ज डा.रजिंदर सिंह मूंड को सम्मानित करते यूथ कांग्रेसी।