राजिंदर गुप्ता सहारा क्लब को देंगे एंबुलेंस
श्रीप्रभु कृपा सहारा क्लब(रजि:)बरनाला की तरफ से पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन, शिअद महासचिव एवं ट्राइडेंट के संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्लब के प्रधान रामपाल सिंगला, वाइस प्रधान परवीन सिंगला अग्रवाल और महासचिव वरूण बत्ता की तरफ से फूलों के गुलदस्तों से राजिंदर गुप्ता का स्वागत किया।
इस अवसर पर गुप्ता ने क्लब को अपनी तरफ से एंबुलेंस देने का ऐलान किया और भरोसा दिलाया की भविष्य में क्लब को जो भी मुश्किलें आएंगी या जो भी परेशानियां होंगी उनका हल किया जाएगा। क्लब के प्रधान रामपाल सिंगला ने राजिंदर गुप्ता को क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि प्रशासन या सरकार की तरफ से उनकी कोई वित्तीय सहायता नहीं की जाती।
इस पर गुप्ता ने अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का वादा किया। इस मौके पर ट्राइडेंट के सीनियर सदस्य रूपिंदर गुप्ता, डिंपल उप्पली, पवन पारिंदा, वेदप्रकाश, हरमेश मित्तल हन्नी, राजिंदर बांसल रिम्पी, शालु मित्तल, उमेश सोहल के अलावा प्रधान संजीव शौरी, शिअद के जिला वाइस प्रधान राजीव वर्मा रिम्पी, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू, जिला महासचिव एडवोकेट राजीव गुप्ता लूबी भी मौजूद थे।
शिअद महासचिव पद्मश्री गुप्ता को सम्मानित करते सहारा क्लब के सदस्य।