पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलकीत सिंह कीतू की बरसी पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम : कुलवंत

मलकीत सिंह कीतू की बरसी पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम : कुलवंत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हल्केके पूर्व अकाली विधायक मलकीत सिंह कीतू की बरसी 21 फरवरी को सरकारी हाई स्कूल संधूपत्ती में धूमधाम से मनाई जा रही है। बरसी समागम की तैयारियों को लेकर बुधवार को हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू के नेतृत्व में उनकी रिहायश पर बैठक की गई। जिसमें हल्का बरनाला के सीनियर अकाली नेता, पंच-सरपंच सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे।

बैठक को संबोधित करते कुलवंत सिंह कीतू ने कहा कि उनके पिता की बरसीं 21 फरवरी को होगी। पहले यह बरसी 7 फरवरी को होनी थी, लेकिन खंडूर साहिब में होने जा रहे उप चुनाव में व्यस्तता के कारण बरसी की तारीख बदलकर अब 21 फरवरी कर दी गई है। इस अवसर पर समागम में प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, खजाना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, शिअद महासचिव एवं योजना बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन पदमश्री राजिंदर गुप्ता और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं। समागम को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी हैं। इस मौके पर नगर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी, नगर काउंसिल के वाइस प्रधान रघुबीर प्रकाश गर्ग, पार्षद जगराज पंडोरी, मनजीत सिंह, राजीव वर्मा, कुलवीर मान, मुख्यतार सिंह, शिव कुमार, मेजर सिंह, मलकीत मीता ठेकेदार और जीत सिंह मौजूद रहे।

बैठक के बाद जानकारी देते हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू अन्य अकाली नेता।

खबरें और भी हैं...