पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिकारियों के खिलाफ सेहत मंत्री से मिलेंगे व्यापारी

अधिकारियों के खिलाफ सेहत मंत्री से मिलेंगे व्यापारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेहतअधिकारियों द्वारा सैंपलिंग के नाम पर परेशान करने की नीति से खफा व्यापारियों ने जल्द ही चंडीगढ़ में सेहत मंत्री से मिलने का फैसला लिया है।

जानकारी देते हुए डेयरी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान जीवन कुमार और हलवाई यूनियन के वाइस प्रधान राधेश्याम जुनेजा ने बताया कि सेहत विभाग के अधिकारी सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों को काफी परेशान कर रहे हैं। एक तरफ से डिप्टी सीएम सुखबीर बादल व्यापारियों को राहत देने के लिए तरह-तरह की स्कीमें लागू कर रहे हैं, वहीं सेहत अधिकारी व्यापारियों को परेशान करने में लगे हैं। रोजाना बाजारों में आकर अधिकारी पहले व्यापारियों को धमकाते हैं और फिर पैसों की मांग करते हैं, जो व्यापारी पैसे देने से मना करता है तो उसके सैंपल भर लेते हैं। जीवन कुमार ने बताया कि कई बार उन्होंने सेहत अधिकारियों को कहा कि अगर किसी चीज में कोई कमी है तो वह बताएं ताकि वह उसे दूर कर सकें, लेकिन वह अपनी ही मनमानी करते हैं। वह जल्द ही इस मामले संबंधी चंडीगढ़ में सेहत मंत्री से मिलेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते जीवन कुमार और राधेश्याम जुनेजा।

खबरें और भी हैं...