पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन करवा किया सीवरेज का काम शुरु

हवन करवा किया सीवरेज का काम शुरु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सेखा रोड पर 26 लाख की लागत से सीवरेज डालने का काम शुरू करवाया गया। बुधवार को सेखा रोड पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी और समूह नगर पार्षद पहुंचे।

हवन-यज्ञ के बाद सीवरेज डालने का काम शुरू हुआ। प्रधान संजीव शौरी ने कहा कि एक साल के भीतर यह काम पुरा हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को सीवरेज समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा और साथ ही सीवरेज डालने से पहले लोगों को सीवरेज के कनेक्शन भी दिए जाएंगे। शौरी ने कहा कि पद्मश्री राजिंदर गुप्ता की अगुवाई में शहर का युद्धस्तर पर विकास किया जा रहा है। 100 करोड़ की लागत से पुरे शहर की नुहार बदली जा रही है और जो भी अधूरे काम हैं वह भी पुरे करवाए जा रहे हैं। राजिंदर गुप्ता ने भरोसा दिलाया है की विकास को लेकर पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर भंडारा भी करवाया गया।इस मौके पर नगर काउंसिल के वाइस प्रधान रघुबीर प्रकाश गर्ग, हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू, पार्षद जगराज पंडोरी, मनजीत सिंह, रम्मी ढिल्लों, करमजीत बाजवा, सोनी जागल, विनोद चोबर के अलावा शिअद के जिला वाइस प्रधान राजीव वर्मा रिम्पी, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू, जिला महासचिव एडवोकेट राजीव गुप्ता लूबी भी मौजूद थे।

सेखा रोड पर हवन-यज्ञ करवा सीवरेज डालने के काम का शुभारंभ करते नगर काउंसिल प्रधान संजीव शौरी समूह नगर पार्षद।

खबरें और भी हैं...