पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 को बंटेगी पेंशन : डीसी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|अरुण मेमोरियलट्राइडेट काम्पलेक्स में 18 फरवरी को जिला स्तर का पेंशन बांटने का कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार के सीपीएस सरूप चंद सिंगला विशेष रूप से पहुंच रहे हैं। ये जानकारी जिले के डीसी भूपिंदर सिंह राय ने दी। उन्होंने कहा कि इस जिला सत्र के समागम में पेंशन का लाभ लेने वालों को पेंशन बांटी जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन 250 रुपए से बढ़ा कर 500 रुपए की गई है। इस समागम में शगुन स्कीम के चेक भी वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंम्मण, एडीसी अमनदीप बांसल, एडीसी गुरूप्रताप सिंह, एसडीएम अमरवीर, एसडीएम वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह आदि हाजिर थे।

बैठक में जानकारी देते हुए डीसी भूपिंदर सिंह राय।

खबरें और भी हैं...