पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीर हकीकत का शहीदी दिवस मनाएगी खत्री सभा

वीर हकीकत का शहीदी दिवस मनाएगी खत्री सभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|वीर हकीकतराय का शहीदी दिवस खत्री सभा (रजि.) बरनाला की तरफ से धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को खत्री सभा की बैठक प्रधान नरेंदर चोपड़ा और यूथ खत्री सभा के प्रधान वरूण बत्ता की अगुवाई में हुई। जानकारी देते वरूण बत्ता ने बताया कि 12 फरवरी को रामबाग में वीर हकीकत राय का श्रद्धांजलि समागम मनाया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राम कुमार सोबती, सुरिंदर सोहल, शिव कुमार बत्ता, तरसेम सोबती, सचिन चोपडा़, सोनू उप्पली, परवीन भंडारी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...