भगत रविदास जी का प्रकाशोत्सव 20 से
बरनाला|भगत रविदासप्रबंधक कमेटी के प्रधान रणजीत सिंह, जगसीर सिंह और नंबरदार मंदर सिंह ने कहा कि भगत रविदास जी का प्रकाशोत्सव 20, 21 22 फरवरी को भगत रविदास भवन खुड्डीखुर्द में उत्साह से मनाया जा रहा है। 20 फरवरी को अखंड साहिब के पाठ प्रकाश होंगे, 21 को नगर कीर्तन निकलेगा और 22 को पाठ के भोग डाले जाएंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।