किसानों को फसलों की बिजाई और बीमारियों की रोकथाम बारे जागरूक किया
बरनाला|डिप्टी कमिश्नरबरनाला भुपिंदर सिंह राय ने खेतीबाड़ी विभाग को हिदायतें की कि वह हरेक गांवों कस्बों में कैंप लगा किसानों को फसलों की बिजाई और बीमारियों की रोकथाम बारे जागरूक करें। डीसी ने कहा कि किसानों को फसल तैयार होने के बाद गेहूं के नाड को आग ना लगाने के बारे भी जागरूक किया जाए। क्योंकि आग से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं धरती के कई उपजाऊ तत्व भी नष्ट होते हैं। डीसी ने बताया कि जिला में इस साल 1 लाख 13 हजार हैक्टेयर रकबे पर गेहूं की विभिन्न किस्मों की बिजाई की गई है जिससे 5.59 मीट्रिक टन फसल होने की उम्मीद है। बैठक में एडीसी(विकास)गुरप्रताप सिंह नागरा, एसडीएम तपा वरिंदर सिंह, जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर स्वीटी देवगन आदि मौजूद थे।