पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1800 से अधिक ने दी वजीफा परीक्षा

1800 से अधिक ने दी वजीफा परीक्षा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला| एसएसडीकॉलेज की तरफ से आयोजित वजीफा परीक्षा में 1800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज के प्रिंसीपल बलविंदर सिंह गिल ने कहा कि मेधावी छात्रों की योग्यता को परखने उनका हौसला बढ़ाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र को 5100 रुपए, दूसरे स्थान पर 3100 रूप तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को 2100 रूप का नगद इनाम दिया जाएगा। रिजल्ट 13 फरवरी की घोषणा एथलिट मीट में की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के साथ विद्यार्थियों के करियर संबंधी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। दसवीं बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी किन कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं, उन्हें इसकी जानकारी दी गई। इस मौके पर कॉलेज के महासचिव सीनियर वकील शिवदर्शन शर्मा, प्रधान डॉ. भीमसेन गर्ग, डॉयरेक्टर शिव सिंगला ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

खबरें और भी हैं...