हादसे में नगर पार्षद जख्मी
बरनाला|भदौड केवार्ड नंबर-5 के नगर पार्षद हंसराज सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पार्षद हंसराज अपनी कार में सवार होकर भदौड से बरनाला की तरफ रहे थे कि रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक को हेमराज निवासी बदौड चला रहा था। जिससे पार्षद हंसराज और बाइक चालक हेमराज दोनों घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।