कल जत्थेबंधक कन्वेंशन और जिला इकाई का चुनाव
बरनाला | पैरामेडिकलसेहत कर्मचारी फ्रंट की तरफ से जत्थेबंधक कन्वेंशन और जिला इकाई का चुनाव 14 फरवरी को जच्चा-बच्चा अस्पताल के कम्युनिटी हाॅल में करवाया जा रहा है। जानकारी देते शीशन कुमार ने बताया कि कन्वेंशन में पैरामेडिकल की मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कन्वेंशन को फ्रंट के सूबा कन्वीनर स्वर्णजीत सिंह, जगराज टल्लेवालियां, डीटीएफ के राजीव कुमार आदि संबोधित करेंगे।