2 दर्जन वाहन चालकों के काटे चालान
ट्रैफिकपुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी कर बिना कागजात वाले 2 दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे। जिला ट्रैफिक इंचार्ज अजायब सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए और कागजात अपने पास रखें।