- Hindi News
- आरोपियों पर कार्रवाई के िलए परिवार और लोगों का मुजाहरा
आरोपियों पर कार्रवाई के िलए परिवार और लोगों का मुजाहरा
वीरवारकोगांव रायचक्क के पैट्रोल पंप के होल में मिली कारिंदे की लाश के मामले में पुलिस की कार्रवाई होने के विरोध में मृतक के परिवार और गांव वालों ने अड्डा कोटली सूरत मली में चक्का जाम करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पंप के कारिंदे जोगिंदरपाल का कत्ल किया गया है और पुलिस ने धारा 174 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान मृतक जोगिंदरपाल (42) की प|ी बलबीर कौर भतीजा प्यारा लाल के साथ गांव के गुरदीप सिंह, सूरता सिंह, र| सिंह, एडवोकेट बरजिंदर सिंह और सुच्चा सिंह ने बताया कि जिस तरह से जोगिंदरपाल की लाश पैट्रोल पंप के एक होल से मिली थी, उसे देख कर साफ लगता है कि उसका कत्ल किया गया है। मृतक के परिवार के साथ पुलिस धक्केशाही कर रही है और इंसाफ नहीं दिला रही। जब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता लोग इसी तरह धरने प्रदर्शन करते रहेंगे। प्रदर्शन की सूचना पाकर डीएसपी गुरमीत सिंह चीमा और एसएचओ राजबीर सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस पूरी तरह से जांच कर रही है। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान परमजीत सिंह, ज्ञानी संतोख सिंह, तेजप्रताप सिंह, गुरदयाल सिंह, अर्जन सिंह, बख्शीश सिंह, बिशंभर सिंह, सुखविंदर सिंह, चमन लाल, खजान चंद, करनैल सिंह, त्रिलोचन सिंह, हरजीत सिंह, गुरमेज सिंह और कृपाल सिंह शामिल थे।
बताते चले बटाला-डेरा रोड पर गांव रायचक्क के पास हमारा पैट्रोल पंप पर काम करने वाले जोगिंदर पाल 17 सितंबर को नाइट ड्यूटी पर था और 18 सितंबर की सुबह पैट्रोल पंप के एक सूखे पड़े होल से उसका शव बरामद हुआ था। परिवार वालों ने संदेह जताया था कि जोगिंदरपाल की हत्या की गई है और जबकि पंप के अन्य कारिंदों का कहना था कि जोगिंदरपाल रात को खाना खा कर अकेला बाहर सो गया और सुबह जब कैश की चाबियों की जरूरत पड़ी तो जोगिंदरपाल नहीं मिला। जिसके बाद सारा मामला उजागर हुआ था।
प्रदर्शन की सूचना मिलते पुलिस अिधकारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शनकारियों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।