पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 37 सालों से पार्षद रहे बटाला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सेखड़ी नहीं रहे

37 सालों से पार्षद रहे बटाला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सेखड़ी नहीं रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बटालाकीराजनीति में बेधड़क और हर सवाल का जवाब हंसी मजाक जुमले कस कर देने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष सेखड़ी का शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे निधन हो गया। रविवार को 1 बजे जालंधर रोड पर पुरियां श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह पिछले साल से बीमार थे। कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब होनी शुरू हो गई थी। 71 वर्षीय सुभाष सेखड़ी वर्ष 1992 से 97 और 2003 से 08 तक दो बार नगर परिषद के प्रधान रहे है। वह 37 साल तक लगातार पार्षद बनते रहे। पहले में शहर के वार्ड नंबर 20 और बाद में वार्ड नंबर 3 से पार्षद चुने गए थे।

सुभाष सेखड़ी का परिवार टकसाली कांग्रेसी है और शुरू से ही बटाला शहर का प्रतिनिधत्व करता रहा है। पहले उनके भाई विश्वामित्र सेखड़ी बटाला से कांग्रेस के विधायक रहे, उनके निधन के बाद भतीजे अश्विनी सेखड़ी ने कमान संभाली और अब वर्तमान में तीसरी बार विधायक चुने गए है।

सुभाष सेखड़ी नगर परिषद के प्रधान रहते हुए परिषद की कार्यप्रणाली को लेकर जब भी विपक्ष और मीडिया के सवालों से घिर जाते तो वह हर सवाल का जवाब निडर होकर और हंसी मजाक और जुमले कस कर देते थे,जिससे हर बार हंसी के ठहाके लग जाते। वह इसी छवि के कारण शहर के राजनीति लोगों आम लोगों में अलग पहचान बनाए हुए थे। वर्ष 2008 से वार्ड नंबर 3 में सीट महिला आरक्षित होने के कारण उनकी बहु ने कमान संभाली और वह ससुर की विरासत को संभालने में कामयाब रही और पार्षद चुनी गई।

सुभाष के निधन पर विधायक अश्विनी सेखड़ी, पूर्व अकाली विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, पूर्व भाजपा विधायक जगदीश साहनी, पूर्व नगर परिषद प्रधान अंबिका खन्ना, वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्र सेखड़ी, सिटी कांग्रेस प्रधान नवल मलहोत्रा, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान नरेश महाजन, अकाली दल के जिला शहरी प्रधान सुभाष ओहरी, पंजाब कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन हरमिंदर सिंह सैंडी, पुनीत महाजन, राकेश कुमार भोलू महाजन सहित राजनीतिक, धार्मिक सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।

सुभाष सेखड़ी 10 साल तक सनातन धर्म समाज के प्रधान रहे है, साथ ही रेलवे शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य, जिला योजना बोर्ड के सदस्य, दैनिक प्रार्थना सभा के सदस्य, श्री अच्चलेश्वर धाम के ट्रस्टी तथा श्री बावा लाल जी ट्रस्ट के सदस्य के तौर पर भी सेवा निभा रहे थे। सुभाष सेखड़ी की प|ी स्नेह प्रभा का निधन वर्ष 2000 में हुआ था। उ