आल इंडिया वूमेन ने मनाया शांति दिवस
आलइंडियावूमेन कांफ्रेंस द्वारा विश्व शांति दिवस के तहत समारोह करवाया गया। चेयरपर्सन प्रकाश कौर नारू और प्रधान नीलम महाजन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला और मरियन लूथर किंग के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विश्व शांति के लिए किए उनके प्रयासों के बारे में बताया।
कांफ्रेंस की सदस्याओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और सभी को शांति बनाए रखने में किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर किरण मरवाहा, किरण नेब, चंचल जैन, मीरा अग्रवाल, परमिंदर कौर, नीलम, हरप्रीत, सतिंदर कौर और जतिंदर सिंह मौजूद थे।
आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस द्वारा आयोजित विश्व शांति दिवस समारोह में महिला कार्यकर्ताएं।
आल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस द्वारा आयोजित विश्व शांति दिवस में मंच पर उपस्थिति मुख्यातिथि।