पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए जत्थेबंदियों का धरना

मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाने के लिए जत्थेबंदियों का धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणऔरखेत मजदूर जत्थेबंदियों के संयुक्त मोर्चे ने मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाई जाए। साथ ही बुढ़ापा, अंगहीन विधवाओं की पेंशन में वृद्धि की जाए। इसके अलावा गरीबों को 10-10 मरले के प्लाट मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की ग्रांट दी जाए। यूनियन नेता लाल चंद, अश्विनी कुमार हैपी ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है। केंद्र पंजाब सरकार की नीतियों के कारण लोग महंगाई के बोझ तले दबते जा रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के नाम पंचायत अफसर लक्खा सिंह को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर छिंदा, विजय कुमार सोहल राज कुमार, हंसा सिंह, लाजर मसीह, माहना मसीह, तरलोक चंद आैर अन्य उपस्थित थे।