- Hindi News
- मानव इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर ही प्रभु भक्ति कर सकता है : बाबा जी
मानव इच्छाओं पर नियंत्रण रखकर ही प्रभु भक्ति कर सकता है : बाबा जी
बटाला | श्रीकृष्णा मंदिर धीरा मोहल्ला में अमरावती महाराष्ट्र से अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के अखिल भारतीय अध्यक्ष बाबा कारेंजकर जी महाराज का स्वागत किया गया। उनके साथ अखिल भारतीय महानुभाव परिषद के कार्याकारी अध्यक्ष बिद्वांस बाबा जी महाराज तथा परिषद सदस्य दत्तराज बाबा जी श्री रामपुर महाराष्ट्र वाले उनके साथ विशेष रूप से पंहुचे थे। इस मौका पर बाबा जी ने अपने प्रवचन में बताया कि आज के भौतिकतावादी युग में मानव अपनी इच्छाओं वासनाओं पर नियंत्रण रख कर ही सच्ची प्रभु भक्ति में कर सकता है। जीवन में शुद्ध आच्चरण पति प|ी दोनों के लिए परम आवश्क है। आज मानव तन की और अपने आसपास की सुदंरता शुद्धता पर तो जोर दे रहा है मगर मन की शुद्धता को गौण कर दिए जा रहा है। हमारा जीवन सांसारिक विषय वासनाओं में लिप्त होात जा रहा है। जिससे तन के साथ साथ मन प्रदूषित होने लगा है। ऐसे में यदि मानव ने अपने जीवन के गुजारे पर और जीवन जीने की पद्धिति पर ध्यान दे तो काफी हद तक वह सहज जीवन जी सकता है। मांस मदिरा का त्याग, अपने जीवन साथी के प्रति वफादारी , दूसरों से राग द्ववेष का त्याग, कारोबार में ईमानदारी, दूसरों के प्रति कृतज्ञता उदाराता, अपने माता पिता, गुरुओं संबंधियों का सम्मान तथा सेवाभाव आज के जीवन की परम आवश्कता है। इन बातों को अपना कर ही जीवन सुखी शांतिमय रह सकता है।