- Hindi News
- ‘सरकार गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़क रही’
‘सरकार गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़क रही’
बटाला | शहरीगरीब बेघर मजदूर यूनियन की बैठक पंजाब प्रधान मनजीत राज निर्मलजीत कौर के नेतृत्व में हुई। मनजीत राज ने कहा कि बादल सरकार ने अपने अब तक शासनकाल में गरीबों के साथ झूठे वादे ही किए हैं। सरकार ने ब्यान दिए थे कि 2016 में एक लाख मकान गरीब बेघर लोगों को दे दिए जाएंगे। सरकार झूठ पर झूठ बोलकर गरीबों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सरकार गरीबों की वोट हासिल करके ही सत्ता पर आती है, लेकिन सत्ता पर काबिज होते ही सरकार को गरीब भूल जाते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि गरीब बेघरों को पक्के मकान शीघ्र बनाकर दिए जाएं।