6 हजार एमएल शराब बरामद, आरोपी फरार
बटाला | थानाभैणी मियां खां की पुलिस ने मंगलवार को छह हजार एमएल देशी अवैध शराब बरामद की है। एसएचओ तरसेम मसीह ने बताया कि हवलदार अमरीक सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गांव मौचपुर के पास पहुंचने पर दरिया ब्यास की ओर से एक व्यक्ति हाथ में कैनी पकड़े आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह कैनी फैंक कर भाग गया। कैनी में 6 हजार एमएल देशी अवैध शराब थी।