पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समिति ने वाल्मीकि चौक का नींव पत्थर रखा

समिति ने वाल्मीकि चौक का नींव पत्थर रखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| मंगलवारको स्थानीय मोहल्ला वाल्मीकि में श्रीराम प्रकाश प्रभाकर सेवा समिति द्वारा वाल्मीकि चौक के निर्माण के लिए नींव पत्थर रखा गया। इस अवसर पर प्रभाकर सेवा समिती के सदस्यों जिनमें वरिन्द्र प्रभाकर, वरिन्द्र खोसला, प्रो विजय कुमार गुप्ता, चरणदास भाटिया, तथा चरणदास शर्मा उपस्थित थे। समिति द्वारा शहर के बटाला रोड स्थित इस स्थान पर चौक बनाने का सपना बहुत पहले देखा गया था जोकि आज साकार होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिये जितना भी खर्च होगा वह समिती की ओर से किया जायेगा। इस दौरान बाबा दुद्ध दास ने ईंट रख कर चौक की नींव रखी। इस मौके पर बाबा लखदाता दरबार कमेटी के प्रधान जोगिन्द्र पाल भुटटो, वाल्मीकि सभा के प्रधान राकेश कुमार डैनी, हरभजन दास नाहर, जोगिन्द्रपाल नन्दु, संजीव मैनन, बोबी, अरुण खोसला उपस्थित थे।