पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरीक सिंह मीका बने कंाग्रेस ओबीसी सैल के जिला प्रधान

अमरीक सिंह मीका बने कंाग्रेस ओबीसी सैल के जिला प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वरिष्ठकांग्रेसीअमरीक सिंह मीका को पंजाब कांग्रेस ओबीसी सैल का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व विधायक जसबीर सिंह डिंपा प्रदेश कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी फतेहजंग सिंह बाजवा की उपस्थिति में उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रताप ङ्क्षसह बाजवा ने कहा की प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर वरिष्ठ लोगों को अपने साथ जोड़ा जा रहा है।

अमरीक सिंह मीका बहुत सालों से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए सेवा कर रहे हैं, उनको पार्टी हाईकमान द्वारा अब ओबीसी सैल का जिला गुरदासपुर का प्रधान बनाया गया है और आशा की जाती है वह पहले से भी ज्यादा पार्टी के प्रति सेवा निभांएगे। नवनियुक्त प्रधान अमरीक सिह मीका ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कई बार मेहनत करने के बावजूद भी वह परिणाम नहीं निकलते,जिसके लिए इंसान आशा रखता हो। पिछले दिनों पार्टी में कुछ ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है।