- Hindi News
- स्कूल के स्पोटर्स डे में स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम
स्कूल के स्पोटर्स डे में स्टूडेंट्स ने दिखाया दमखम
वुडस्टॉक पब्लिकसीनियर सेकेंडरी स्कूल में सालाना स्पोटर्स डे मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि रिटा. प्रिंसिपल निरंजन सिंह काहलो तथा ओम प्रकाश शामिल हुए।
स्कूल के चेयरमेन सतनाम सिंह निज्जर तथा वुड ब्लॉस्म स्कूल के प्रिंसिपल ऋषि कोछड़ भी मौजूद थे। जिनका प्रिंसिपल मैडम एनसी ने स्वागत किया तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
स्पोटर्स डे की शुरूआत स्टूडेंट्स ने शब्द गायन करके किया। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, शॉट पुट, हर्डल रेस तथा रिले रेस आयोजित करवाई गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दसवीं कक्षा के छात्र ऋषि तथा छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी छात्रा हरमीत रही।
विभिन्न खेलो का प्रदर्शन स्टूडेंट्स की ओर से किया गया। अध्यापकों और स्टूडेंट्स के अभिभावकों ने भी खेलों में हिस्सा लिया। स्पोटर्स डे में सबसे अधिक गोल्ड मेडल शिवालिक हाऊस ने अपने नाम किए। स्कूल की प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए, इससे दिमाग के साथ सेहतमंद शरीर बनता है।
प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधक।