पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापकों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

अध्यापकों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

एसएसए/रमसाअध्यापकयूनियन ने जिला प्रधान गुरजीत सिह और जिला महासचिव सुभाष चंद्र की अगुवाई में नेहरू पार्क में सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने के बाद उन्होंने डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान गुरजीत सिंह ने कहा कि आठ साल से ठेके के आधार पर कार्यरत 12 हजार के करीब एसएसए/रमसा अध्यापक, लैब अटेंडेंट, मुख्याध्यापक अपनी नौकरियों को शिक्षा विभाग में रेगुलर करवाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार सिर्फ आश्वासन देती है। उन्होंने कहा संघर्ष कर रहे अध्यापक नेताओं पर पुलिस केस दर्ज करके उन्हें कचहरियों में चक्कर लगवाए जा रहे है।

जिला महासचिव सुभाष चंद्र ने कहा कि सरकार अपने मंत्रियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोत्तरी कर रही है जबकि रमसा के तरह नियुक्त अध्यापकों के वेतन में कटौती कर दी है। उन्होंने बताया रमसा तहत नियुक्त लैब अटेेंडेंटो को 10 महीनों से वेतन ही नहीं दिया गया है। एसएसए अध्यापकों को भी चार-चार महीने बाद वेतन दिया जाता है। संगठन के प्रदेश सीनियर उप प्रधान रमिंदर सिंह काहनूवान ने कहा कि पक्की नौकरी के लिए शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा के हलका रोपड़ में 28 फरवरी को प्रदेश स्तरीय रैली की जाएगी। अगर उसके बाद भी उनकी मांग पूरी हुई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस दौरान अमरिंदर सिंह, धर्मिंदर सिंह, कमलजीत सिंह, रजिंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, बंटी सिंह, आशिश वडेरा, बलविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमनदीप, परमजीत कौर, कोमलदीप, जसबीर कौर, सोनिया, वरिंदर कुमार, मनीश कुमार, सर्बजीत सिंह, सुमित कुमार, अरजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरभजन लाल, कुलदीप पूरेवाल, दिलदार भंडाल, गुरप्रीत आदि शामिल थे।

डाकखाना चौक में पंजाब सरकार का पुतला जला कर नारेबाजी करते एसएसए/रमसा अध्यापक। -भास्कर

गुरदासपुर | कंप्यूटरटीचर यूनियन ने शिक्षा विभाग में शिफ्ट करने की मांग को लेकर जिला हेडर्क्वाटर पर धरना दिया। धरने के बाद रैली निकाली गई। इस मौके पर जिला प्रधान गुरपिंदर सिंह, प्रदेश प्रेस सचिव परमिंदर सिंह ने बताया कि कंप्यूटर टीचर्स एक दशक से पंजाब के सरकारी स्कूलों में काम कर रहे हैं लेकिन सरकार रेगुलर करने के बावजूद अध्यापकों का शोषण किया जा रहा है। उन्हें रेगुलर टीचर्स वाले लाभ नहीं दिए जा रहे और पक्षपात किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि पिछले समय में शिक्षा विभाग में शिफ्टिंग को लेकर बहुत-सी बैठकें की गई थी लेकिन कोई सार्थक नतीजा नहीं निकला। इससे कंप्यूटर अध्यापकों में व्यापक स्तर पर रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर शिफ्टिंग की नोटिफिकेशन जल्द जारी नहीं की गई तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इसी के तहत 21 फरवरी को मोहाली में प्रदेश स्तर पर रैली की जाएगी। इस मौके महासचिव अजय पाल सिंह, गुरजिंदर सिंह, नरिंदरपाल, बरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, सुरिंदर सिंह, हरप्रीत मान, राजविंदर पन्नू, रविंदर सिंह, दीपक बटाला, रमनदीप सिंह, गुरप्रीत सोहल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...