परिषद में स्पोर्ट वापस लेने पर सेखड़ी अपना स्टैंड साफ करें
कांग्रेसियोंनेविधायक अश्विनी सेखड़ी से सवाल करते हुए कहा कि अब उनकी कोठी के आगे कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है तो नगर कौंसिल में भाजपा से समर्थन वापस लेने की बात कर रहे हैं। जब पूरा शहर इस गंदगी से जूझ रहा था, तब सेखड़ी ने इतना एग्रेशन क्यों नहीं दिखाया।
जीटी रोड पर योगराज शर्मा के दफ्तर में बटाला एंटी सेखड़ी गुट के पंजाब एग्रो के पूर्व चेयरमैन रविंदर शर्मा ने कहा कि आज जब बटाला शहर गंदगी और सीवरेज जाम के कारण मरने पर पहुंच गया है तो सेखड़ी को शहर वासी याद गए और उनको कहना पड़ा कि विकास के लिए भाजपा को परिषद में स्पोर्ट किया था। अगर काम नहीं होंगे तो स्पोर्ट किस बात की। उन्होंने कहा कि सेखड़ी स्पष्ट करें कि यह राजनीतिक बयान था या नहीं। अगर नहीं तो फिर यह बताए कि समर्थन कब वापस लेंगे। शर्मा ने कहा कि विधायक सेखड़ी की कोठी के आगे से भी गंदगी होने के कारण अब उनको परिषद की नाकामी सताने लगी है।
मंजीत हंसपाल ने कहा कि विधायक सेखड़ी ने पहले तो परिषद चुनाव में सभी की टिकट फाड़ दी थी और बाद में जो आजाद कांग्रेसी जीते उनका समर्थन पार्टी के संविधान के उलट भाजपा को दे दिया। अब जब शहर में बीमारी फैल रही है तो समर्थन वापस लेने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में लोग कांग्रेस को भी उतना ही कोस रहे है, जितना भाजपा प्रधान को। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी मेंबर पवन कुमार पम्मा ने कहा कि विधायक सेखड़ी के कारण लोगों का कांग्रेस पर से भरोसा उठ गया है। इनकी साथी परिषद में वाइस प्रधान काफी दिनों से चिला रहे है कि उनकी परिषद में सुनवाई नहीं है, फिर सेखड़ी चुप क्यों है।
जीटी रोड पर योगराज शर्मा के दफ्तर में बातचीत करते कांग्रेसी।
बटाला | विधायकअश्विनी सेखड़ी ने उनके विरोधी गुट के कांग्रेसियों को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले भी अकाली दल की स्पोर्ट करके जतिंदर कल्याण को परिषद प्रधान बनाया था, अब भाजपा को शहर के भले के लिए स्पोर्ट की है। मेरे विरोधियों को इस बात की टेंशन नहीं होनी चाहिए कि हमें कब क्या करना है। इससे पहले जब अंबिका खन्ना ने प्रधान पद से त्यागपत्र दिया था तो उसके बाद तीन साल तक परिषद प्रशासक और अकाली दल ने चलाई थी,उस दौरान शहर का एक भी काम नहीं हुआ, उलटा सभी ने मिल कर करोड़ों रुपए खा लिए। हमने शहर के हालात सुधारने की कोशिश की और कुछ हद तक काम हुआ भी। सेखड़ी ने अपने विरोधी कांग्रेसियों के बारे में कहा कि वह मेरी हर कोई बात को काटने के लिए जरूर बोलेंगे और बोलते भी रहे हैं। इसलिए उनके बोलने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इस मौके पर बिट्टी शर्मा, रानू सेखड़ी, पंजाब कांग्रेस ओबीसी सैल के चेयरमैन हरमिंदर सिंह सैंडी, अनूप खुल्लर, विनय अबरोल और गुरमीत सिंह बंटी आदि मौजूद थे।