पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारोबारी गुरमीत के घर में चोरी करने वाले गिरफ्तार

कारोबारी गुरमीत के घर में चोरी करने वाले गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोनियामोहल्लामें एक कारोबारी के घर से पचास तोले सोने के गहने और कैश चोरी का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे 30 तोले सोने के गहने और 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। बाकी कैश और सोने के रिकवरी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी सिटी जगबिंदर सिंह ने बताया कि गुरमीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मोनिया मोहल्ला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि 22 जनवरी रात वह रिश्तेदार के शादी समारोह में गया था। 25 जनवरी को परिवार सहित शादी समारोह से घर लौटे तो देखा घर ताले टूटे हुए थे। उनकी अलमारी से 50 तोले सोने के गहने और एक लाख 90 हजार कैश गायब था।

उन्होंने बताया पुलिस जांच में चोरी संबंधी अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर थाना सिटी के प्रभारी गुरभिंदर सिंह ने एएसआई हरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम बनाई। जांच में पाया कि चोरी की वारदात में उसी मोहल्ले के आसपास के कुछ युवक शामिल हैं। पुलिस ने जांच के आधार पर आठ फरवरी को तीन युवक अरुण आनंद पुत्र पवन कुमार निवासी ठठियारी मोहल्ला, कर्ण कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी कोट कुलजस राय, लखन उर्फ लक्खू पुत्र कमल निवासी औला मोहल्ला, हैप्पी निवासी बोली इंद्रजीत को गिरफ्तार किया, जिनसे पुलिस ने 20 तोले सोने के गहने और 25 हजार रुपए बरामद किए।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उनके गिरोह में चार अन्य साथी भी हैं। बुधवार को पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान तीन आरोपी रघु पुत्र सोमनाथ निवासी बैंक कालोनी, हरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र कर्ण सिंह निवासी बाउली इंद्रजीत सिंह और सोना पुत्र गुरदियाल निवासी कच्चा कोट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर साढ़े 10 तोले सोने के जेवर और 25 हजार रुपए नगद बरामद किए। अभी तक चोरी के सामान में से 30 तोले सोने के गहने और 50 हजार रुपए पुलिस बरामद कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...